राज की रिपोर्ट –
बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर मोड़ के समीप दो बदमाशों ने महिला से जेवर की ठगी कर ली। बदमाश रूमाल में लपेटकर एक रुपए का सिक्का देकर 50 हजार का जेवर ले गया। पीड़िता पटना जिला के बाढ़ निवासी संजीत कुमार की पत्नी डौली कुमारी है।
महिला ने बताया कि वह फतुहा में रहती हैं। बिहारशरीफ अपना इलाज कराने आई थीं। अम्बेर मोड़ के पास दो युवक मिला। दोनों ने कहा कि आपके पास जितना जेवर है हम उसे दोगुना कर देंगे। झांसा में आकर महिला सोने की कर्णवाली ओर जिउतिया रुमाल में रखी। बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए हुए रुमाल से जेवर गायब कर दिया।
फिर रुमाल को लौटाते हुए बोला कि कुछ देर में जेवर दोगुना हो जाएगा। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गया। रुमाल खोलने पर उससे एक रुपये का एक सिक्का निकला।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि फुटेज से बदमाशों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने लिखित आवेदन नहीं दिया है।

