राज की रिपोर्ट –
रहुई थाना क्षेत्र के सलामपबाद मोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गए। मृतकों में रहुई ओरा गांव निवासी लवकुश कुमार और ऋतिक कुमार है।
बताया जाता है कि लवकुश, ऋतिक और गोविंद रहुई बाजार से छठ पूजा का सामान खरीदकर एक ही बाइक पर गांव लौट रहे थे। सलमाबाद मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया। वहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। बताया जाता है कि मृतक ऋतिक और घायल गोविंद सगे भाई हैं। गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग कह रहे हैं कि सुबह हंसते हुए बाजार गए थे, किसी को क्या पता था कि वापस नहीं आएंगे।
रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हुई है। दो युवकों की मौत हुई है, दो गंभीर हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

