• November 21, 2026 7:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, निशानेदही पर बरामद हुआ चोरी का…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

 

गिरियक थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को चोरी की 5 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। जिसे निरुद्ध किया गया। सभी बिहारशरीफ के रहने वाले हैं।
राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। उसी दौरान गिरियक थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच के क्रम में बाइक पर सवार दो युवक और एक किशोर को रोका गया। कागजात जांच में बाइक चोरी की निकली।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने चोरी की अन्य वारदातों को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और कुल 5 बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपितों में लहेरी थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला निवासी सरफराज आलम, शाहिद, नदी मोड़ निवासी अरसलान और अखाड़ा पर निवासी साकिर शामिल हैं। सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।
डीएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, एसआई चतुर्भुज राय, राहुल कुमार, निशांत भूषण ज्ञानेन्दु और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।