• April 18, 2026 3:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -कातिल मौसी: जादू-टोना से नहीं मिला खोया मोबाइल तो कर दी मासूम की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2026

राज की रिपोर्ट 

अस्थावां थाना अंतर्गत चुलिहारी गांव में मौसी ने 14 माह के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपित सुमंत्री देवी का मोबाइल खो गया था। मोबाइल पाने के लिए जादू-टोना की। जादू-टोना से भी मोबाइल नहीं मिला तो वह बड़ी बहन के बेटे की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह समीप के तालाब से बच्चे का शव मिला। जिसके बाद कांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित सुमंत्री देवी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी राजू पासवान का 14 माह का पुत्र कार्तिक कुमार है।

मासूम अपने मामा की शादी में शामिल होने माता-पिता के साथ नाना टुनटुन पासवान के घर आया हुआ था। 21 अप्रैल को घर में शादी थी। एक दिन पहले सुमंत्री का मोबाइल गायब हो गया। चोरी का संदेह वह जीजा राजू पर कर रही थी। इस कारण उसकी बड़ी बहन से खूब कहासुनी हुई। जिसके बाद बहनाई यूपी लौट गए।

इधर, सुमंत्री देवी एक झाड़फूंक करने वाले अिभमंत्रित पानी लाकर परिवार को पिला दी। ओझा ने कहा था कि पानी पीने से चोरी करने वाला मोबाइल वापस रख देगा। अिभमंत्रित पानी सुमंत्री की बड़ी बहन नहीं पी। जिससे उसका संदेह विश्वास में बदल गया। रात में महला ने बड़ी बहन के बेटे की मुंह-नामक दबाकर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गुनाह कबूल ली है।