राहुल रंजन की रिपोर्ट
अस्थावां। थाना पुलिस ने उगावां गांव के एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर चार साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह महिलाओं को गर्भवती करने का झांसा दे, ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपितों में उगावां निवासी घनश्याम कुमार पासवान, विशाल मालाकार,ब वन कुमार और गोपी कुमार उर्फ कल्लु हलवाई शामिल है। मौके से चार मोबाइल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि बदमाश सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था कि महिलाओं को गर्भवती करने पर मोटी रकम मिलेगी। झांसा में आने वाले लोगों से विभिन्न प्रक्रिया कराने की बात कहकर उनसे ठगी करता था। इस तरह महिलाओं से भी ठगी करता था। जिन महिलाओं को बच्चा नहीं होता था। उन्हें दवा देकर गर्भवती बनाने का झांसा दे उनसे ठगी करता था। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

