• July 19, 2026 9:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठनका से बच्चे समेत दो की गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 19, 2026

राज की रिपोर्ट – 

नूरसराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में रविवार की शाम ठनका की चपेट में आकर बच्चे की जान चली गई। मृतक सुबोध कुमार का 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है। परिजन ने बताया कि खेत में खेल रहा था। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग बच्चे को सदर अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

उधर, थरथरी थाना क्षेत्र के चिंतावनचक गांव के झरहा खंधा में ठनका की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। मृतक अरविंद प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र ललित कुमार हैं।
परिवार ने बताया कि किसान खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए किसान खेत से लौट रहे थे। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।