राहुल रंजन
हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां रोड में झोपड़ीनुमा तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। समीप में लगी एक डॉक्टर की कार भी खाक हो गई। घटना में 20 लाख से अिधक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार डॉ. रामजतन प्रसाद की थी।
मिथलेश साव की अंडा दुकान खाक हो गई। जीविका में काम करने वाली उनकी पत्नी पचास हजार का लोन लेकर दुकान खोली थीं। आग की लपटों से गैस सिलेंडर फट गया। इसके बाद आग संतन शर्मा की फर्नीचर दुकान को चपेट में ले लिया। यहां आठ लाख की संपत्ति खाक हो गई। मीट दुकान भी आग की चपेट में आई। जहां हजारों का नुकसान हुआ। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।

