राज –
साइबर थाना की पुलिस ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने पर माधव लाल कश्यप को आरोपित कर केस दर्ज किया है। प्रोफाइल माधव लाल कश्यप नाम से था। पोस्ट भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में पाया गया।
जिसके आलोक मे सुसंगत धाराओं के तहत साइबर थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित माधवलाल कश्यप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।
साइबर डीएसपी राघवेंद्र मिण त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे भड़काऊ पोस्ट का फारवर्ड, कॉमेंट व लाइक करना भी अपराध है। साक्ष्य के रूप में पोस्ट किए वीडियो को सुरक्षित कर लिया गया है। जिन लोगों ने वीडियो को लाइक, कॉमेंट व फारवर्ड किया है। उनकी पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपित पर पूर्व से कई केस दर्ज है।

