राहुल रंजन –
दीपनगर थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर कोसुक गांव के समीप देर शाम यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर, बिजली पोल से टकरा गई। घटना में सवार बाल-बाल बचें। चालक समेत अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए।
घटना से इलाके की बिजली गुल हो गई। जिससे आसपास के कई गांव में अंधेरा छा गया।
सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की मानें तो बस तेज गति में थी। जिस कारण अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर को पार कर बिजली पोल से टकरा गई।
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दुर्घटना में कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

