राज –
चंडी थाना अंतर्गत सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच शुक्रवार को तेज गति की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर गई। जिससे सवार चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। जबकि, दो छात्र जख्मी हो गए। मृतकों में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र आशीष कुमार, राहुल कुमार और उत्सव सिंह शामिल हैं। उत्सव की मौत इलाज के दौरान पटना में हुई। जख्मी धीरज कश्यप व शिशकांत इलाजरत हैं। मृतक कटिहार, जमुई और रोहतास जिला के निवासी हैं।
चश्मदीद ग्रामीणों ने बताया कि कार चंडी की ओर से तेज गति में आ रही थी। उसकी गति 120 से अिधक थी। गौढ़ापर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसा में कार का पखच्चा उड़ गया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी सवारों को निकालकर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोिषत कर दिया गया। एक जख्मी की छात्र की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई।
चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि तेज गति के कारण हादसा हुआ। दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई थी। एक छात्र की मौत पटना में हुई। दो जख्मी इलाजरत हैं। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

