राहुल रंजन की रिपोर्ट –
गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर आदमपुर गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि अधेड़ खेत से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सड़क पार करने में हादसा हुआ। मृतक मंझनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय साकेंद्र यादव हैं। हादसे के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गुंजने लगी।थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
इसी तरह सरमेरा थाना क्षेत्र के एरुआ गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका जड्डू मांझी की 55 वर्षीया पत्नी साबो देवी हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष काजल कुमारी ने बातया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।
इसी तरह सरमेरा के ससौर गांव में सोमवार को पैर फिसलने से पानी भरे पइन में गिरे बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय सुरेश प्रसाद हैं। परिवार ने बताया कि बुजुर्ग खेत से लौट रहे थे। मार्ग में पानी भरा पईन था। जिसे पेड़ की मोटी डाल पर चढ़कर पार करना पड़ता है। पइन पार करने में पेड़ की डाल से फिसलकर बुजुर्ग पइन में गिर गए। जहां डूबकर उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

