• October 5, 2026 10:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विशेष अभियान में 90 गिरफ्तार, सबसे अधिक रहुई में धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

एसपी हृदय कांत के आदेश पर रविवार को जिले में महा समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने 90 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिसमें दो नाबालिग है, जिसे निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में वारंटी, हत्या प्रयास, उत्पाद अधिनियम का अराेपित शामिल है। सबसे अधिक रहुई थाना पुलिस ने 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा 40 कुर्की का निष्पादन किया गया। वहीं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 40 वाहन चालकों से 57500 रुपए जुर्माना की वसूली हुई। एसपी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।