राज –
भवन की मजबूती और टिकाऊपन में सरिया की गुणवत्ता की अहम भूमिका होती है। निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता वाले सरिया के चयन और उसके सही उपयोग के प्रति ठेकेदारों एवं मिस्त्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मगध टीएमटी 550 की ओर से पाम गार्डन, सोहसराय में तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सरिया की गुणवत्ता पहचानने, तकनीकी मानकों और निर्माण में इसके उचित इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
मगध इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मार्केटिंग एवं तकनीकी टीम ने मगध टीएमटी एवं महान टीएमटी 550डी की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं और निर्माण कार्य में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने कहा कि भवन निर्माण में सरिया एक महत्वपूर्ण घटक है। इसकी गुणवत्ता से समझौता करने पर भवन की मजबूती और उसकी उम्र प्रभावित हो सकती है। इसलिए सरिया खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच करना जरूरी है।
कंपनी के तकनीकी टीम के इंजीनियर गुलशन कुमार ने निर्माण कार्य में सरिया के सही चयन और उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भवन की मजबूती केवल डिजाइन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने मिस्त्रियों को सरिया की गुणवत्ता पहचानने, उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने और निर्माण के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान ठेकेदारों एवं मिस्त्रियों ने सरिया की गुणवत्ता, तकनीकी खूबियों और निर्माण में इसके उपयोग से जुड़े कई सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सवालों के जवाब देकर निर्माण कार्य में बेहतर तकनीकी मानकों को अपनाने की सलाह दी।
दीदारगंज संयंत्र में होता है उत्पादन
मार्केटिंग टीम ने बताया कि मगध टीएमटी बिहार की अपनी कंपनी का ब्रांड है और इसका उत्पादन पटना के समीप दीदारगंज स्थित संयंत्र में किया जाता है। कंपनी की ओर से बिहार में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को तकनीकी जानकारी देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

