• September 23, 2026 12:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन चेन स्नेचर गिरफ्तार, जेवर बरामद…

ByReporter Pranay Raj

May 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

गिरियक थाना पुलिस ने तीन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से झपटा गया सोने का जेवर, बाइक व मोबाइल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि आदमपुर निवासी चिंता देवी दूध बेचकर मंगलवार को सुबह घर की ओर लौट रही थीं।
उसी दौरान बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट लिया था। तकनीक का इस्तेमाल कर बदमाशों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपितों में भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के अंबा निवासी धीरज कुमार, दीपनगर के फतेहबाद निवासी अभिषेक कुमार और नगर थाना क्षेत्र के पंडित गली निवासी रवि कुमार वर्मा शामिल है। आरोपितों के पास से एक बाइक, सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, टॉप्स व दो मोबाइल बरामद हुआ।