राज की रिपोर्ट
रहुई थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित जय मां लक्ष्मी जनरल स्टोर नामक दुकान से सक्रिय बदमाशों ने मंगलवार की रात 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। बुधवार की सुबह 6 बजे संचालक अलख निरंजन उर्फ गुड्डू कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। दुकान में सामान बिखरा था। कीमती सामान और दस हजार नगदी की बदमाशों ने चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।
उधर, रजागीर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में सक्रिय बदमाशों ने शिक्षक अनुपम कुमार के घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित के घर में एक साल में यह तीसरी घटना है। किसी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। मंगलवार की रात ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

