• October 1, 2026 10:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्ची के साथ बदमाशों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म…

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2026

राज – 9334160742

वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बदमाशों ने 15 साल की बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बच्ची बाजार से लौट रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने दो नामजद व दो अज्ञात को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। एफएफएल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई।
आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि देर शाम वह बाजार से लौट रही थी। उसी दौरान बदमाश अकेली पाकर उठाकर खलिहान में ले गए। जहां बारी-बारी से चारों ने दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।