• June 11, 2026 5:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था होगी अभेद्य, पहुंचे आईजी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 24, 2026

राज – 

जिले में महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निधार्रित है। इसके अलावा रामनवमी जुलूस का भी आयोजन होना है। 31 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे ने प्रशासनिक सरगर्मियां बढ़ा दी है। महामहिम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी।

मंगलवार को पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे। वरीय अिधकारी ने एसपी भारत सोनी व सभी डीएसपी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। बैठक करीब एक घंटे चली। बैठक में वरीय अिधकारी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा घेरे में मानीवय और तकनीकी भूल नहीं होनी चाहिए।

आईजी ने बताया कि नामनवमी जुलूस का भी आयोजन होना है। जिसे लेकर पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई में जुटी है। जुलूसों के लिए लाइसेंस निर्गत किए जा चुके हैं और आयोजकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उपद्रव की साजिश करने वालों को पुलिस सबक सिखाएगी।