राहुल रंजन
रामनवमी के मौके पर 27 मार्च को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बाबा मणिराम अखाड़ा कार्यालय में मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। शोभा यात्रा श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से यात्रा बाबा मणिराम अखाड़ा तक जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
अमरकांत भारती ने बताया कि यात्रा का नेतृत्व नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार करेंगे। इसमें पूरे जिले से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में लोग एकत्रित होंगे। वहां से 12 बजे यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हाथी-घोड़े, झारखंड की ताशा पार्टी, कई तरह की झांकी और वाद्य यंत्र रहेंगे।
श्रम कल्याण से निकली यात्रा भरावपर, पुलपर, भुसट्टा गली होते हुए मणिराम अखाड़ा तक पहुंचेगी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गयी है। उन्होंने लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की। मौके पर शैलेन्द्र कुमार, सोनू कुमार हिन्दु, धीरज कुमार, गोपाल कुमार, अमर राजपूत, शिवरतन प्रसाद, गोपाल कुमार, ललन कुमार, सूर्यकांत वर्मा आदि मौजूद थे।

