राज –
सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह से सक्रिय बदमाशों ने सोमवार की रात स्कॉर्पियो की चोरी कर ली। दो बदमाशों की करतूत समीप के सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई है। गेट खोलकर बदमाशों ने बोनट खोला। इसके बाद तार से छेड़छाड़ कर वाहन को स्टार्ट कर उसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित दीपक कुमार ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान के प्रयास में जुट गई है।
इसी तरह नूरसराय प्रखंड के कखड़ा पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव के मोटरसाइकिल बदमाशों ने लाडली होटल के पास से चोरी कर ली। पुलिस घटनाओं की जांच में जुट गई है।

