• June 11, 2026 5:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: 30 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2026

राहुल रंजन – 

जिले में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। ताजा घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव के इंद्रपुर टोला में हुई। जहां सक्रिय बदमाशों ने किसान के घर का ताला तोड़कर 30 लाख के जेवर, 16 हजार नगदी व और जरूरी कागजातों की चोरी कर ली। किसान अंजनी कुमार विद्यार्थी बेटे से मिलने झारखंड के देवघर गए थे। जहां से लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। किसान पड़ोसी बदमाशों पर लाइनर का संदेह जता रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि घटना में टोले के बदमाशों की संलिप्तता है। उनके जाने की बात सभी जानते थे। बाहरी बदमाश को कैसे पता चला कि घर में ताला लगा है। बदमाश 30 लाख का जेवर, 16 हजार नगदी, जमीन व घर का कागजात चोरी करके ले गया। ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष राजमिण ने बताया कि पुलिस चोरी की जांच में जुट गई है।