• August 15, 2026 3:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां संग इलाज कराने आई किशोरी की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2026

राज 

लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी, मां के साथ अपना इलाज कराने आई थी। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतका नूरसराय थाना क्षेत्र के मिर्चायगंज गांव निवासी सूरज भूषण पंडित की 13 साल की बेटी वंदना कुमारी है।

पिता ने बताया कि मां के साथ बेटी अपना इलाज कराने गई थी। कंपाउंडर नम्बर लगाकर शाम में बुलाया। इसके बाद पत्नी व बेटी ई-रिक्शा से एक परिजन के घर जा रही थीं। उसी दौरान नाला रोड के तिमुहानी के पास ई-रिक्शा पलट गया। जिससे दबकर बेटी की मौत हो गई।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि लिखित शिकायत  मिलने पर आगे की कार्यवाही होगी। नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।