राज
इसलामपुर-फतुहा रेल खंड पर डियावां हॉल्ट के पास नाजायज क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर कार से हो गई। घटना में कार का परखच्चा उड़ गया। टक्कर के पहले चालक, कार से कूदकर भाग गया। घटना मगध एक्सप्रेस से हुई। जो इसलामपुर से चलकर नई दिल्ली जा रही थी। कार ट्रेन में फंसने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद ट्रेन नहीं रुकी। किसी भी गाड़ी का परिचालन बािधत नहीं हुआ। सूचना के बाद फतुहा रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को जब्त कर लिया गया।

