• June 11, 2026 5:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – बड़ी पहाड़ी में ताला काटकर शिक्षक के घर भीषण चोरी …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 7, 2026

राहुल रंजन 

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के देवी कॉलनी मोहल्ला में शुक्रवार की रात बदमाशों ने ताला काटकर रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरी कर ली।शिक्षक के पुत्र सुनील प्रसाद घर में किराना दुकान चलाते हैं। परिवार के लोग दूसरे शहर गए हैं। जिसका फायदे उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। देर रात पड़ोसियों ने घर का ताला कटा देखा। जिसकी सूचना 112 आपात सेवा की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। चोरी कितनी संपत्ति की हुई। इसका खुलासा परिवार के लौटने पर होगा।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि शनिवार को मुन्ना कुमार के घर में एक बदमाश चोरी की नीयत से घुसा था। जिसे परिवार ने देख लिया। चोर-चोर का शोर सुन मोहल्ले वासियों ने बदमाश को खदेड़ दिया। मोहल्ले में लगातार हो रही चोरी से लोग डरे हैं। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।