राज की रिपोर्ट –
एसपी हृदय कांत ने लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक को बिहार थानेदार की कमान दी है। इसी तरह, अनिल कुमार पांडेय को लहेरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। क्लीनिक से बच्चा बदलने के केस पीड़ित को धमकी देने के आरोप में होईकोर्ट ने नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक को हटाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में सम्राट दीपक को थानेदार पद से हटाकर उनका तबादल किया गया। इसके बाद यहां नए थानेदार की तैनाती हुई। एसपी ने बताया कि नव पदस्थापित थानेदारों को यथाशीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

