• July 11, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोबाइल नम्बरों से साइबर फ्रॉडों तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार, जानें करनामा…..

ByReporter Pranay Raj

Jul 11, 2026

राज की रिपोर्ट 

साइबर थाना की पुलिस ने मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में छापेमारी कर लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रामवरण कुमार और राजीव कुमार शामिल है। दोनों सरबहदी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों में साइबर फ्रॉड से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।साइबर पोर्टल पर दर्ज संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

साइबर डीएसपी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर आम नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर लोगों से पैसे मंगवाकर ठगी करते थे। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं। साथ ही इनके द्वारा कितने लोगों को शिकार बनाया गया है इसकी भी जांच चल रही है।

छापेमारी टीम में साइबर थाना की इंस्पेक्टर कुमारी उषा सिन्हा, अबू तालिब अंसारी, आरक्षी पुनेश कुमार और मानपुर थाना के अधिकारी व कर्मी शामिल थे। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।