राज की रिपोर्ट
इसलामपुर थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सुहावनपुर सुढ़ी गांव में ग्रिल के कारखाने में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान हथियार निर्माणकर्ता स्व. अर्जुन विश्वकर्मा के पुत्र रमण विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया।उसके पास से एक कट्टा, हथियार के पार्ट्स और निर्माण के उपकरण बरामद किए गए।
ग्रामीणों की मानें तो आरोपित वर्षों से कारखाने की आड़ में हथियार निर्माण में लगा था। निर्मित हथियारों की सप्लाई आरोपित दूसरे जिले में करता था। नालंदा के विभिन्न प्रखंडों में भी हथियार की डिलेवरी की जा रही थी।
हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कारखाने में ही संचालक का घर है। पुलिस अब उसके आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

