राज की रिपोर्ट
शहर के नाला रोड में रविवार को ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने किडनी केयर क्लिनिक का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने कहा कि किडनी रोग से ग्रसित रोगियों को अब इलाज के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। शहर में ही उनका संपूर्ण इलाज होगा। संचालक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि कम खर्च में वह मरीजों का इलाज करेंगे। भविष्य में डायलेसिस की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. रमाकांत, अरुण कुमार वर्मा, डॉ. धनंजयदेव, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, प्रभात कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

