• May 12, 2026 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नींबू तोड़ने पर बच्चे की लाठी से पीटकर हत्या, पुलिस लाठीचार्ज कर उपद्रव रोकी…

ByReporter Pranay Raj

May 12, 2026

राज की रिपोर्ट

अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गांव में मंगलवार को महज एक रुपए का नींबू पेड़ से तोड़ने पर लाठी से पीटकर 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित और उनके सहयोगियों के घर पर हमला कर दिया। लोग रोड़ेबाजी करते हुए घरों के दरवाजे को तोड़ दिए। उग्र भीड़ खून के बदले खून पर उतारू थी। उपद्रव की सूचना के बाद नालंदा व पटना जिला के दर्जनों थाना की पुलिस भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पहुंच गए।

सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को रोका तो भीड़ पथराव कर दी। जिससे कई पुलिस कर्मीँ चोटिल हो गए। स्थिति बिगड़ता देख सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग कर दिया। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंच गए। वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में एक दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक राजकुमार पासवान का 12 साल का पुत्र शुभम कुमार उर्फ झगड़ू है।

ग्रामीणों ने बताया कि शुभम अपने दोस्तों संग खेल रहा था। समीप के गोरख मियां के घर में नींबू का पेड़ था। शुभम उसके घर जाकर एक नींबू तोड़ लिया। नींबू तोड़ने से आक्रोशित हो आरोपित गोरख मियां ने लाठी से बच्चे की पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि घर से नींबू तोड़ने पर घटना को अंजाम दिया गया। उपद्रव बढ़ने पर उग्र भीड़ पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयाेग किया। जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए। आरोपित परिवार के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी।