राज की रिपोर्ट –
हिलसा थाना क्षेत्र के दाहा बिगहा गांव में सोमवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका रुदल पासवान की पत्नी विभा देवी है। पुत्र गोलू कुमार ने अपने ही दादा, दादी और बुआ पर मां को खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
गोलू ने बताया कि उसकी मां ने हाल ही में गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन खरीदी थी। उसी जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं। घर पर मां और दो बेटे रहते थे। सोमवार की सुबह वह खाना खाकर मजदूरी पर चला गया। घर में मां अकेली थीं।
रात को बजे फोन आया कि मां की तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल पहुंचा तो सांसें चल रही थीं, लेकिन आधे घंटे में मौत हो गई। सूचना पर हिलसा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।

