• September 13, 2026 10:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश बेखौफ , एनएच पर पत्रकार का झपटा मोबाइल, आम लोग हैं परेशान …

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2026

राज की रिपोर्ट – 

भागन बिगहा थाना क्षेत्र के एनएच पर रविवार को सक्रिय बदमाशों ने इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार मिथुन कुमार सिंह का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल झपटकर बदमाश फरार हो गया। एनएच पर हुई घटना ने पुलिस चौकसी के दावे पर सवाल खड़ा कर दिया है।

संवाददाता ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाश तेज गति से आया और मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि उनकी समझ में कुछ नहीं आया। जब मोबाइल झपटने का उन्हें अहसास हुआ, तब तक आरोपित दूर निकल चुका था।