• September 13, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, झोलाछाप डॉक्टर फरार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। क्लिनिक संचालक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भेज दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका तेल्हाड़ा थाना के खड्डी लोदीपुर गांव निवासी गुड्डू पासवान की 19 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है।

पति ने बताया कि काजल को प्रसव के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय लाया गया था। वहां से रेफर होने के बाद निजी क्लिनिक ले जाया गया। शुक्रवार सुबह क्लिनिक के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। शनिवार को प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर पटना भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव लेकर एकंगरसराय क्लिनिक पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप है कि हंगामा देख संचालक बोर्ड-बैनर हटाकर ताला लगाकर फरार हो गया।

आक्रोशित परिजनों ने शव रखे एंबुलेंस को एकंगरसराय-बिहारशरीफ मार्ग पर लगाकर टूटा पोल रखकर जाम कर दिया और झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर घंटों बाद जाम हटाया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मौत पटना में हुई है, इसलिए प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी।