• September 13, 2026 10:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब लोड ट्रक छोड़ भागा धंधेबाज, ऐसे हुआ लाइनर गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

दीपनगर थाना पुलिस ने रविवार को गोलापर गांव के समीप से शराब लोड ट्रक जब्त किया। मौके से एक कार के साथ एक धंधेबाज भी धराया। बताया जा रहा है कि शराब लोड ट्रक खराब हो गई। उसी दौरान किसी ने कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। ट्रक से 67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसके बाद क्रेन से खींचकर पुलिस ट्रक को थाना ले गई। गिरफ्तार धंधेबाज गोलापर गांव निवासी वीरमणि कुमार उर्फ बौआ लाइनर बताया जा रहा है।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने  बताया कि ट्रक से 67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से एक कार भी जब्त हुआ। लाइनर वीरमणि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।