राहुल रंजन की रिपोर्ट –
हिलसा उत्पाद थाना की पुलिस ने शराब धंधेबाजों के नए पैंतरे का खुलासा किया किया है। धंधेबाज भूसा लोड पिकअप में बीयर छिपाकर उसे जहानाबाद ले जा रहे थे। उसी दौरान टीम ने कार्रवाई की। भूसा के बोरियों से 120 लीटर केन बीयर बरामद हुई। जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब की खेप जहानाबाद भेजी जा रही है। टीम ने हिलसा थाना क्षेत्र में संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है। खेप जहानाबाद ले जा रहा था। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, दारोगा निरंजन , गुड़िया और संजीव पासवान शामिल थे।

