• September 30, 2026 10:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुबह नींद खुलने पर पति हैरान, नगदी-जेवर संग पत्नी फरार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 10, 2026

राज 

बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को विवाहिता नगदी-जेवर लेकर घर से फरार हो गई। अल सुबह पति की नींद खुली तो वह पत्नी को गायब पाया। खोजबीन करने पर महिला का सुराग नहीं मिला। नगदी-जेवर भी गायब था। जिससे विवाहिता के भागने का खुलासा हुआ। चर्चा है कि महिला प्रेमी के इशारे पर भागी।
पति अनोज कुमार ने बताया कि 50 हजार नगदी व जेवर लेकर पत्नी घर से भाग गई। सुबह उनकी नींद खुली तो पत्नी गायब थी। उन्हें लगा की घर से बाहर शौच गई होगी। काफी देर तक नहीं लौटी। कमरे में जाने पर बक्सा खुला मिला। उससे जेवर-नगदी गायब थ। तब पत्नी के भागने का संदेह हुआ।
बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी के फरार होने का आवेदन दिया है। पुलिस  में जुट गई है।