राहुल रंजन की रिपोर्ट
लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भैंसासूर मोहल्ला में हुई 72 लाख के जेवर की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया। यह घटना दिन के उजाले में हुई थी। पुलिस ने पटना में कार्रवाई कर कुख्यात चोर समेत आठ को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 23.39 लाख नगदी, 132.68 ग्राम सोना व अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों में कुख्यात की मां-बहन व सगा भाई भी शामिल है।
कौन-कौन धराया :
बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया निवासी कुख्यात चोर आदित्य कुमार उर्फ चिकारा उर्फ मनीष उसका सगा भाई विपेंद्र कुमार, उसकी मां सविता देवी, उनकी बेटी वर्षा कुमारी, पटना जिला के बाईपास थाना क्षेत्र के पटना सिटी निवासी रोहित शर्मा, दीदारगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रौशन कुमार, पटना सिटी के सरदार गली निवासी रजत खत्री, फतुहा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कपिल कुमार।
तकनीक से धराया बदमाश :
एसपी भारत सोनी ने बताया कि शिवपुरी भैंसासूर निवासी अविनाश कुमार ने 26 फरवरी को 72 लाख के जेवर चोरी का केस कराया था। चोरी दिन के उजाले में हुई थी। इलाके के फुटेज व तकनीक से बदमाश की पहचान कुख्यात चोर आदित्य के रूप में की गई। जिसके बाद पटना से किराए के कमरे से बदमाश को पकड़ा गया। उसकी मां-बहन ने चोरी की संपत्ति छिपाने में सहयोग किया था। इस कारण उन्हें पकड़ा गया। रजत खत्री और कपिल चोरी का जेवर गलाकर बेच दिया था। दोनों गिरफ्तार हुआ। बरामदग नगदी जेवर बिक्री का है। कुछ गला सोना व जेवर भी बरामद हुआ। एक बाइक भी बरामद हुई है। जो चोरी का है।
दर्ज है कई केस :
मुख्य आरोपी आदित्य कुमार उर्फ चिकारा एक कुख्यात चोर है। उस पर लहेरी, बिहार, अस्थावां और सोहसराय थाना में पूर्व से सात केस दर्ज है। लहेरी पुलिस उसे पूर्व में गिरफ्तार की थी।
छापेमारी टीम :
डीएसपी नुरुल हक, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, सम्राट दीपक, दारोगा ऋतुराज ,नीतीश रंजन, निशा कुमारी शामिल थी।

