राज –
पावापुरी ओपी अंतर्गत विशुनपुर गांव के समीप शनिवार को बदमाशों ने कतरीसराय प्रखंड के कोयरी बिगहा स्कूल के एचएम को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी उमेश कुमार शर्मा को इलाज के लिए विम्स लाया गया। पूर्व प्रभारी एचएम उषा कुमारी के इशारे पर घटना का आरोप लग रहा है। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगा दिया। जिससे िशक्षण कार्य बािधत हो गया।
जख्मी ने बताया कि 5-6 अज्ञात बदमाशों ने उनकी बेहरमी से पिटाई की। एचएम के पद पर 23 जुलाई 25 को उनकी तैनाती की गई थी। पूर्व प्रभारी एचएम उषा कुमारी के इशारे पर उन पर हमला हुआ।
पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि जख्मी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पूर्व प्रभारी एचएम के इशारे पर घटना का आरोप है।

