राज की रिपोर्ट –
अपने पुराने साथी देवलाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को चंडी प्रखंड गौढ़ापर गांव पहुंचे। स्व. देवलाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। पूर्व सीएम ने ग्रामीणों के साथ पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उन्हें पार्टी का समर्पित और तेज-तर्रार कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि देवलाल प्रसाद ने हमेशा जदयू के सच्चे सिपाही के रूप में काम किया। नीतीश कुमार पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करते रहे हैं। देवलाल प्रसाद के परिवार के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी इसी का उदाहरण है। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड है और ‘यूनाइटेड’ का अर्थ ही एकजुटता है। नीतीश कुमार और निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसे कोई खरोंच तक नहीं पहुंचा सकता। मौके पर हिलसा विधायक प्रेम मुखिया, अनिल मुखिया, प्रेम कुमार, ईं. सुनील, बबलू कुमार, वरुण कुमार, अनिल कुमार, आशीष चंद्रवंशी, वाल्मीकि प्रसाद, रिकी कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

