• September 11, 2026 9:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिला परिषद की उत्पादन समिति की लंबित कार्रवाई पर अध्यक्ष नाराज …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2026

राज की रिपोर्ट – 

जिला परिषद की उत्पादन समिति की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें कृषि, भूमि विकास, लघु सिंचाई, पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट एवं मत्स्य पालन समेत खादी, ग्रामीण और कुटीर उद्योग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उत्पादन समिति के अध्यक्ष निरंजन मालाकार ने लंबित कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जल्द अनुपालन का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेना और उसका लाभ, पात्र लोगों तक पहुंचाना है। खासकर, समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं में अनुदान का प्रावधान है। इन योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पांच साल में अब तक महज दो बैठकें हुई हैं। पिछली बैठकों की कार्रवाई और उसके अनुपालन में देरी से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी, जिप सदस्य कौशलेंद्र कुमार, विनोद कुमार, प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद आदि शामिल हुए।