• October 7, 2026 10:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निजी क्लिनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों ने आंसू बहाते हुए किया हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2026

राज की रिपोर्ट – 

नूरसराय थाना अंतर्गत स्थित एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौ हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। लोग आंसू बहाते हुए परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

मृतका बिरनावां गांव निवासी स्व. योगेंद्र मालाकार की 24 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी है। बड़ी बहन ने बताया कि यह दूसरी डिलीवरी थी। 5 अक्टूबर को परिजनों ने ज्योति को क्लिनिक में भर्ती कराया था। उसी शाम कथित डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए गए।आरोप है कि बुधवार को अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन बार-बार कर्मियों से देखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने जांच नहीं की और ठीक हो जाने की बात कही। शाम में मौत हो गई।

। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।