• October 7, 2026 10:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने युवक को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत् छज्जुपुर गांव में बदमाश ने युवक को गोली मार दी। घटना का कारण पुरानी अदावत बताया जा रहा है। गोली युवक के पेट में लगी है। जख्मी द्वारिका प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम दे बदमाश गांव से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि अनीश का पड़ोसी से पूर्व से विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। इलाजरत जख्मी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। होश में आने पर जख्मी के फर्द बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।