• April 24, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : 37.97 लाख के नगदी-जेवर संग शातिर चोर धराया…

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2026

राज की रिपोर्ट 

पटना पुलिस ने सोहसराय थााना पुलिस के सहयोग से आशा नगर में छापेमारी कर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पटना में डॉक्टर के घर चोरी कर बदमाश कोलकाता भाग गया था। जहां से लौटकर अपने घर आशा नगर में छिपा था। मोबाइल लोकेशन से पटना पुलिस यहां पहुंची और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। बदमाश के घर से 30 लाख के चोरी का जेवर और 7.97 लाख नगदी बरामद हुआ।

गिरफ्तार शातिर कलीम का पुत्र परवेज है। बदमाश पटना समेत अन्य जिलों में लगातार घटना कर रहा था। आरोपित के लोकेशन से पटना के पटलिपुत्र और एसकेपुरी थाना की पुलिस पहुंची थी।

सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि बदमाश शातिर है। डॉक्टर-इंजीनियर और व्यवसायी के घरों में चोरियां करता था। हाल में एसकेपुरी थाना अंतर्गत महावीर संस्थान में तैनात केरल के डॉक्टर के घर से नगदी-जेवर की चोरी की थी। इसके अलावा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट से  नगदी पर हाथ साफ किया था।

घटना को अंजाम दे बदमाश कोलकाता भाग गया था। हाल में अपने घर लौटा था। मोबाइल को ट्रेस कर पटना पुलिस पहुंची। गिरफ्तार आरोपित के घर से 30 लाख के चोरी का जेवर, 7.97 लाख नगदी बरामद हुआ। आरोपित को पुलिस पटना ले गई।