• April 19, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कपड़ा व्यवसायी की मौत के बाद बस में तोड़फोड़…

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2026

राज की रिपोर्ट – 

सोहसराय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सरकारी बस से कुचलकर बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की जान चली गई। गुस्साए राहगीरों ने बस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग बस से निकलकर भागें। मौका देख चालक-खलासी भी भाग निकला। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के जमालीचक गांव निवासी स्व. कृष्णा प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार हैं।
परिवार ने बताया कि अजीत सोहसराय में कपड़ा दुकान चलाते थे। करुणा बाग में वह परिवार के साथ किराया पर रह रहे थे। शाम में वह कलेक्शन कर बाइक से दुकान लौट रहे थे। उसी दौरान बस ने उन्हें कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हो गई। गुस्साए राहगीरों ने बस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक-खलासी भी मौका देख फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस बस को अिभरक्षा में ले ली।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।