• June 16, 2026 11:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता-पुत्र की मौत से कोहराम, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

राजगीर थाना क्षेत्र के छबिलापुर मार्ग में स्कॉर्पियों की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, पत्नी व छोटा पुत्र जख्मी हो गया। मृतकों में राजगीर निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार और उनका 10 साल का पुत्र अयांश कुमार शामिल है। जख्मी पत्नी श्वेता सिंह और 7 साल के पुत्र निक्की कुमार इलाजरत हैं।

परिवार ने बताया कि ब्रजेश के ससुराल महादेवपुर में रिश्तेदार की शादी हो रही है। मेहंदी में की रस्म में शामिल वह परिवार के रात रात में राजगीर लौट रहे थे। उसी दौरान स्कॉर्पियो टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, पत्नी व एक पुत्र जख्मी हो गए।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।