• October 10, 2026 10:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नाला रोड में ‘किडनी केयर’ अस्पताल की हुई शुरुआत , मरीजों के लिए होगा वरदान साबित …

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2026

राज की रिपोर्ट 

शहर के नाला रोड में रविवार को ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने किडनी केयर क्लिनिक का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने कहा कि किडनी रोग से ग्रसित रोगियों को अब इलाज के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। शहर में ही उनका संपूर्ण इलाज होगा। संचालक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि कम खर्च में वह मरीजों का इलाज करेंगे। भविष्य में डायलेसिस की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. रमाकांत, अरुण कुमार वर्मा, डॉ. धनंजयदेव, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, प्रभात कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।