राहुल रंजन की रिपोर्ट –
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों की डूबकर मौत हो गई।
दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव में रविवार को मां के साथ पंचाने नदी में नहा रहे 14 साल के बेटे की डूबकर जान चली गई। समीप में मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। मगर वह उसे नहीं बचा सके। मृतक बियावानी गांव निवासी मोहित राज है। मां जिउतिया पर्व पर बेटे के साथ नदी में नहा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।
इसी तरह मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव रविवार को जिराइन नदी में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। बच्ची की मां जिउतिया पर्व किए थी। बेटी के साथ वह जिराइन नदी में नहा रही थीं। उसी दौरान बच्ची की डूबकर जान चली गई। मृतक 12 साल की पूनम कुमारी है।
वहीं, छबिलापुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में शनिवार की शाम नदी मां के साथ नदी में नहाने के दौरान 10 साल के हिमांशु राज की डूबकर मौत हो गई।
इधर, अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में रविवार को अहरा तालाब में डूबकर दंपती की मौत हो गई। मृतकों में 50 वर्षीय नेत्रहीन धनकेश्वर मांझी और उनकी पत्नी धनकेसरी देवी शामिल हैं। एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से दंपती का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
इसी तरह मानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप रविवार को सकरी नदी में डूबकर 1बच्चे की मौत हो गई। मृतक गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी कारू पासवान का पुत्र रंजय कुमार है। परिवार ने बताया कि रंजन बचपन से अपने ननिहाल कबीरपुर गांव में रहता था।

