• September 25, 2026 11:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर के होटलों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और युवतियां , सत्तर्क हो जाए परिजन …

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2024

राज – 9334160742 

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पर्व को शांतिपूर्ण व सौहाद के माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज रही है। पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार होटल, बस स्टैंड, लॉज और नशेड़ियों के अड्डों पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार और लहेरी थाना इलाके के 4 होटलों के कमरे से 6 युवती समेत 10  लोगों को थाना लाया गया। जिसमें दो युवती व दो युवकों को उनके परिजन के हवाले कर दिया गया। अन्य के संबंध में चर्चा है कि सभी सेक्स रैकेट से जुड़े हैं। हालांकि, पुलिस जांच के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियों को पकड़ा गया है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार थाना इलाके के एक होटल में पहले भी शराब के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार किए गए थे। बावजूद उक्त होटल में इस तरह के अवैध धंधे चल रहा था। पदाधिकारी ने बताया कि होटल संचलकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।