• April 18, 2026 4:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: दीपनगर में ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2024

सूरज – 9334160742 

चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है। सक्रिय बदमाश हर दिन घर-दुकान में घटना को अंजाम दे रहा है। ताजा घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर में हुई। जहां बदमाशों ने पड़ोसियों के के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर ताला तोड़कर एक घर में छह लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार की रात हुई।

पीड़ित विजय पासवान का पुत्र राकेश कुमार ने बताया वह निजी क्लिनिक में कंपाउंडर हैं। बुधवार की शाम घर में ताला लगाकर वह ड्यूटी करने गए थे। अगली सुबह रिश्तेदारों ने कॉल कर बताया कि घर का ताला टूटा है। जिसके बाद वह घर लौटे। बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़ा व अन्य कीमती सामनों की चोरी कर ली थी। जिसकी अनुमानत कीमत छह लाख से अधिक है। पड़ोसी चाचा के घर के दरवाजे की कुंडी चोरों ने लगा दिया था। ताकि आहट होने पर कोई घर से बाहर नहीं निकले।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को गई थी। अग्रेतर कार्रवाई तेज कर दी गई है।