• August 26, 2026 2:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झाड़ी से मिली शराब, चार बाइक छोड़ धंधेबाज फरार…

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2026

राज की रिपोर्ट 

वेना थाना पुलिस ने पैठना गांव के मल बिगहा खंधा में छापेमारी कर झाड़ी से 50 लीटर देसी शराब व चार बाइक जब्त किया। पुलिस को देख धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया था।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। बरामद बाइक नम्बर से धंधेबाजों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।