• May 24, 2026 11:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक में लगी आग, सवार की मौत…

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2026

राज की रिपोर्ट –

दीपनगर थाना अंतर्गत सकरौल गांव के पास रविवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक धू-धू कर जल गई। जबकि, बाइक सवार युवक मौके पर जान चली गई।

ग्रामीणोे की मानें तो स्कॉर्पियो रॉन्ग साइड थी। जिस कारण हादसा हुआ। घटना के बाद चालक समेत अन्य सवार फरार हो गया। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र हिमांशु कुमार हैं। पवापुरी स्थिति ननिहाल से वह पटना जाने निकले थे। उसी दौरान हादसा हुआ। युवक पटना के बापू परीक्षा केंद्र में काम करते थे। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।