• May 25, 2026 10:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 9 लुटेरा गिरफ्तार, लूटी बाइक-नगदी बरामद…

ByReporter Pranay Raj

May 25, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

चंडी थाना पुलिस ने 5 सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तीन नाबालिग है। जिसे निरुद्ध किया गया है। बदमाशों ने माहो पैक्स गोदाम के पास पांच दिन पहले सबलपुर निवासी राजनंदन कुमार से हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल और नगदी लूट लिया था। एसआईटी ने पहले तीन किशोरों को निरुद्ध किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर दो लुटेरों को पकड़ा गया। डियावांडीह से लूटी बाइक, महमदपुर से एक मोबाइल और घटना में इस्तेमाल आर-15 बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार बालिग आरेापियों में नगरनौसा के महमदपुर निवासी मुकेश जमादार उर्फ लेमनटी और महद्दीपुर निवासी अभिषेक कुमार शामिल है। छापेमारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के नेतृत्व में हुई।
दोस्त ने खरीदारी के लिए बुला कराया था लूट, 4 गिरफ्तार

इसी तरह सारे थाना पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक आरोपित नाबालिग है। जिसे निरुद्ध किया गया। बदमाशों के पास से लूट का 43 हजार नगदी और की-पैड मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार बालिग आरोपितों में सारे के मानपुर निवासी उत्तम कुमार, राजेश कुमार, साजिशकर्ता ओमप्रकाश उर्फ शिवन शामिल है। शिवन ने लूट की योजना बनाई थी।

सदर डीएसपसी संकेत कुमार ने बताया कि 23 मई की शाम अस्थावां के डुमरावां निवासी सोहन पासवान से बदमाशों ने नगदी व मोबाइल लूट लिया था। सोहन पासवान को पाइप खरीदने के लिए बुलाकर शिवन ने लूट करा दी थी। बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। उत्तम पर पूर्व से आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम, हत्या प्रयास औरी राजेश पर डकैती का केस दर्ज है।